नारायणगढ़। राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनाज मंडी में आढ़तियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों व समस्याओं को सुना। इस मौके पर आढ़तियों ने मंडी में साफ-सफाई न होने, शौचालय निर्माण, फड़ बनवाने, रास्ता पक्का करवाने की मांग रखी। इसके साथ ही मंडी में स्टाक किये गये गेहूं को उठवाने का अनुरोध किया ताकि धान के सीजन में कोई दिक्कत न आये। राज्य मंत्री ने मार्केटिंग बोर्ड तथा हैफेड के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिये। कृषक उपहार योजना के तहत मंडियों में पांच हजार या इससे अधिक की फसलें लाने वाले किसानों को 12 करोड़ रुपये के ईनाम/उपहार देने का प्रावधान किया गया है।