अंबाला सिटी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का खुला दरबार अब बुधवार की बजाये वीरवार को आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया एडवाइजर डॉ. अनिल दत्ता ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री पहले यह कैंप प्रत्येक बुधवार को आयोजित करते थे लेकिन इस दिन चंडीगढ़ में महत्वपूर्ण कार्य होने के कारण अब इस साप्ताहिक कैंप को बुधवार की बजाए वीरवार को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कैंप पहले की तरह लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में ही लगाया जाएगा और इसका समय भी पहले की तरह ही रहेगा।