शहजादपुर। स्थानीय 33 केवीए सब स्टेशन जटवाड़ के अंतर्गत पड़ने वाले सभी गांवों में बारह घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। एसडीओ बिजली विभाग शहजादपुर संजय वर्मा ने बताया कि आने वाली 16 जून शुक्रवार को 33 केवीए लाइन पर जरूरी कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।