अंबाला सिटी। पिपली बाजार स्थित परशुराम मंदिर में बैठक हुई, जिसमें दशहरे के मौके पर रामलीला मंचन के लिए न्यू रामा ड्रामाटिक क्लब का गठन किया गया तथा क्लब को सुचारु रूप से चलाने के लिए सात सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया। ब्राह्मण सभा के प्रधान प्रदीप शर्मा ने बताया कि क्लब में अशोक ठाकुर, राम सिंह, मामराज, सुदेश पाल धीमान, बांके लाल, प्रदीप शर्मा, यशपाल को शामिल किए गए है जोकि क्लब को सुचारु रूप से चलाने के लिए सहायता करेगी। इस मौके पर रविंद्र धीमान, राजकुमार कश्यप, दीपक शर्मा, मनी शर्मा, राजेश कुमार टिंकू, कमलेश गिरी, राजीव श्रीवास्तव, राज कुमार, अश्विनी कुमार, रोहित कुमार, शिवगिरी, विशाल कौशिक, केशव शर्मा, सूरज गिरी, राजेश गिरी, माधव शर्मा व अन्य सदस्यों ने भाग लिया।