फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमराह करने वालों पर केस दर्ज करने पुलिस : प्रभजोत ङ्क्षसह

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत झूठे फार्म भरकर लोगों को गुमराह करने की गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए डीसी प्रभजोत सिंह ने पुलिस को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा ऐसा मामला सामने आने पर संलिप्त लोगों के विरुद्ध पुलिस केस दर्ज किए जाएं। डीसी ने बताया कि कुछ लोगों की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नाम पर लोगों के झूठे फार्म भरकर उन्हें कई प्रकार के लाभ देने की बात कहकर गुमराह किया जा रहा है और उनसे योजना के नाम पर फार्म इत्यादि के पैसे भी वसूल किए जाते हैं। डीसी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे आंगनबाड़ी वर्करों के माध्यम से लोगों को इस प्रकार के झूठे प्रचार व झूठे फार्मों के बारे में जागरूक करें। गौरतलब है कि शहजादपुर के पास एक गांव में गत दिनों ऐसा मामला सामने आया था जिसके बाद डीसी ने यह आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें