फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिविर में 150 मरीजों की जांच,125 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

विज्ञापन
अंबाला सिटी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य व विशेषज्ञ। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भारत विकास परिषद (नगर शाखा) की ओर से शुक्रवार को निशुल्क शिविर का आयोजन किया। यह शिविर अग्रसेन चौक स्थित परिषद भवन में लगाया गया। शिविर में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन का पंजीकरण किया गया। यह शिविर पूर्व डिप्टी स्पीकर स्वर्गीय हेडमास्टर फकीरचंद अग्रवाल की स्मृति में लगाया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. हर्ष मोहन खेतरपाल ने दीप प्रज्वलन से किया। शाखा प्रधान सीए नरेश मित्तल व सचिव सीए रोहित गुप्ता ने बताया कि लीलावती अस्पताल के डॉ. रजत माथुर व डॉ. मेघना माथुर ने 150 जरूरतमंदों की आंखों की जांच की। इनमें से 125 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित कर पंजीकृत किया गया। शिविर में अमन गोयल की ओर से दवाइयां व नवल खन्ना द्वारा जलपान वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें