गीता गोपाल संस्था के द्वारा अर्बन पीएचसी छबियाना को दी गई पीपीई किट।
- फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर अंबाला। अर्बन पीएचसी अंबाला छावनी में बुधवार को धार्मिक संस्था गीता गोपाल ने डॉक्टर और अन्य स्टाफ के लिये 15 पीपीई किट और फेस शील्ड भेंट की। इस दौरान डॉक्टर योगिता शर्मा ने गीता गोपाल संस्था का धन्यवाद किया। कहा संस्था हमेशा लोगों की सेवा करती आई है और इस कड़ी में संस्था के सौरभ, ओमी व अन्य सहयोगियों ने किट स्टाफ के लिये प्रदान की। गीता गोपाल के सौरभ और ओमी ने कहा कि उनकी संस्था का दायित्व बनता है कि वे लोगों की हर संभव मदद करें।