फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 15 नए मामलों की हुई पुष्टि, 28 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत की बात है कि जल्द ही कोरोना वैक्सीन अंबाला में आ जाएगी। जिससे प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना का संक्रमण खत्म करने में मदद मिलेगी। बता दें कि वीरवार को भी जिले मेड्ड कुल 15 नए कोरोना संक्रमण के केसों की पुष्टि हुई है। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 639 हो गई है। वहीं 28 मरीज कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके है। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों 11 हजार 363 हो गई है, जबकि इस समय 145 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि अभी तक 145 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन कुलदीप सिंह ने बताया कि अंबाला सिटी 6, अंबाला कैैंट में 2, शहजादपुर में 1, मुलाना में 1, बराड़ा में 2, नारायणगढ़ में 1, चौड़मस्तपुर में 2 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें