अंबाला कैंट। नरवाना ब्रांच में दोस्तों के साथ नहाते हुए डूबे कुलबीर सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने मामले की जानकारी कुरुक्षेत्र जिला पुलिस को भी दी है मगर वहां से भी कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस का अनुमान है कि कुलबीर की मौत हो गई होगी जिस वजह से अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस द्वारा उसकी खोजबीन के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। नग्गल थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने नरवाना ब्रांच क्षेत्र के साथ लगते इलाके में तलाशी अभियान चलाया है, मगर अभी युवक का अता पता नहीं लग सका है। अनुमान है कि उसका शव रात्रि में ही बहकर दूर निकल गया होगा। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को नरवाना ब्रांच में तीन युवक नहा रहे थे जिनमें से कुलबीर एकाएक गायब हो गया था।