अंबाला सिटी। गांव मरदोसाहिब से एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर काफी तलाशा, लेकिन कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने थाने में शिकायत दी। पुलिस को दी शिकायत में मरदोसाहिब निवासी पीड़ित महिला ने गांव के एक व्यक्ति ने उसके पति जसबीर सिंह का रंजिशन 12 मार्च को अपहरण कर लिया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गांव मरदोसाहिब निवासी गुरसेवक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आसपास के लोगों व गांववासियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।