स्कूटी को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत
नारायणगढ़। पंचकूला निवासी राजेंद्र ने थाना नारायणगढ़ में शिकायत दर्ज कराई कि 23 मार्च को एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेज गति से ट्रक चलाते हुए गांव हमीदपुर के पास उसकी एक्टिवा में टक्कर मार दी, जिससे उसके 22 वर्षीय बेटे रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।