फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस मेले में दस्तकारों और हस्तशिल्पियों की बनाई चीजें रहेंगी आकर्षण का केंद्र बिंदु : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी ग्राउंड में राज्य स्तरीय सरस मेला 22 से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। डीसी शरणदीप कौर ने कहा कि सरस मेले में दस्तकारों और हस्तशिल्पियों की चीजें आकर्षण का केंद्र रहेेंगी। अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों के कलाकार अपनी संस्कृति को प्रदर्शित करते कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि 22 फरवरी से शुरू होने वाले सरस मेले का आयोजन भव्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा पांच मार्च तक गांधी ग्राउंड में राज्य स्तरीय सरस मेले के आयोजन को लेकर तैयारियों में कमी नहीं होनी चाहिए। मेले में फूड कोर्ट भी स्थापित होनी चाहिए ताकि मेला देखने आए दर्शक गुणवत्ता से भरपूर लजीज पकवानों का स्वाद चख सकें। मौके पर उपस्थित अतिरिक्त उपायुक्त शक्ति सिंह ने बताया कि मेले में विभिन्न राज्यों के उद्यमियों द्वारा 250 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इस विषय को लेकर अधिकारियों से मीटिंग भी हो चुकी हैं। सभी को कहा गया है कि मेले के आयोजन को लेकर अपने-अपने विभागों से संबंधित पूरी तैयारियां रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें