फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय दृष्टिहीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभांरभ

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय दृष्टिहीन क्रिकेट प्रतियोगिता:
विज्ञापन

हरियाणा ने तेलंगाना और वेस्ट बंगाल को हराया
तेलंगाना की टीम से 7 विकेट और वेस्ट बंगाल की टीम से 97 रनों से जीत दर्ज की, डीसी ने किया सम्मानित
फोटो नंबर-------27 और 28
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ हरियाणा शाखा की देखरेख में दृष्टिहीन क्रिकेट प्रतियागिता का पहला मैच एसडी कॉलेज के ग्राउंड में खेला गया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय की प्रिंसिपल पूनम वत्स और एसडी कॉलेज के प्रिंसिपल राजेंद्र राणा ने किया। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के महासचिव प्रो. जागे राम ने बताया कि 20 ओवर का पहला मैच तेलंगाना और हरियाणा की टीम के बीच खेला गया। यह मैच हरियाणा की टीम ने सात विकेट शेष रहते जीत लिया। दूसरा मैच हरियाणा और वेस्ट बंगाल के बीच खेला गया जिसमें हरियाणा की टीम ने 97 रनों से जीत दर्ज की। दोनों मैचों में खास बात यह रही कि हरियाणा की टीम के कैप्टन दीपक मलिक ने पहले मैच 60 रनों की पारी खेली और दूसरे मैच 131 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। दोनों मैचों के बाद डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. वीपी सिंह, कृष्ण मलिक, ओपी वनमाली, शशि राणा, गोपाल कृष्ण, डॉ. कंसल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें