फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर जाम से बेहाल रही ट्विन सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। धनतेरस पर बाजारों में जाम की स्थिति रही। ट्विन सिटी के बाजार जाम से बेहाल रहे। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। हालांकि बाजारों में बेरिकेट्स लगा दिए गए जिस वजह से वाहनों को आने से रोका गया। मगर बावजूद इसके जाम से बाजार बेहाल रहे। सिटी के प्रेम नगर, जगाधरी गेट, कपड़ा मार्केट, शुक्ल कुंड रोड, सर्राफा बाजार, मानव चौक आदि स्थान जाम से बेहाल रहे। वहीं कैंट में सदर बाजार, निकलसन रोड, विजय रतन चौक सहित सभी बाजारों में आज भी भीड़ के कारण लोग निकल नहीं पा रहे थे। जगह जगह पर जाम लगा होने के कारण पुलिस को भी ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर स्थानों पर इसके चलते खरीदारी करने वाले लोग बाजार में सड़कों पर अपने वाहन खड़े कर रहे थे। सड़क पर एक लेन की जगह बचने से वाहनों की गति धीमी पड़ गई। वहीं, यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी व्यापक प्रबंध किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें