फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को ट्रेन में बिठा मां गई टिकट लेने, ट्रेन चलने पर बच्चा उतरा, मां बच्चे को ढूंढते पहुंच गई मुलाना तक

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर को ट्रेन में बिठा मां गई टिकट लेने, ट्रेन चलने पर बच्चा उतरा, मां बच्चे को ढूंढते पहुंची मुलाना
विज्ञापन

फोटो नंबर : 21
चाइल्ड लाइन, सीटीआई व आरपीएफ स्टाफ ने बच्चे को परिजनों के किया सुपुर्द
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह चाइल्ड लाइन अंबाला, आरपीएफ व टीटीई स्टाफ के संयुक्त प्रयासों से एक बच्चे को उसकी मां से मिलवाया गया।
स्टेशन से बराड़ा अपने रिश्तेदारी में जा रही महिला अपने किशोर बेटे को पैसेंजर ट्रेन में बिठाने के बाद सुबह टिकट लेने के लिए ट्रेन से उतर गई थी। पंजोखरा की रहने वाली महिला जीतो देवी अपने 12 वर्षीय बेटे अमन के साथ बराड़ा पैसेंजर ट्रेन से जा रही थी। कैंट रेलवे स्टेशन पर सुबह वह पहुंचे और ट्रेन में बैठ गए। इसी बीच जीतो देवी टिकट लेने के लिए ट्रेन से उतर गई। वह अभी टिकट ले ही रही थी कि ट्रेन चल पड़ी। ट्रेन को चलता देख और मां के पास नहीं होने पर अमन ट्रेन से उतर गया और टिकट घर की ओर मां को ढूंढने लगा। दूसरी ओर महिला ट्रेन चलने की सूचना मिलते ही प्लेटफार्म की ओर दौड़ पड़ी। उसने सोचा कि बेटा ट्रेन में बराड़ा चला गया। वह तुरंत बस स्टैंड की ओर गई और वहां से बस पकड़ बराड़ा चली गई ताकि बेटे को बराड़ा स्टेशन पर खोज सके। मां से अलग हुआ अमन प्लेटफार्म नंबर एक पर घूम रहा था जब चाइल्ड लाइन की टीम सदस्य राकेश कुमार, सोनू शर्मा व सावित्री देवी ने बच्चे को घूमते देखा। इस दौरान उसकी काउंसिलिंग की गई तो अमन ने बताया कि वह अपनी मां से बिछड़ गया है। उसकी मां टिकट लेने के लिए ट्रेन से उतरी थी। इस पर तुरंत आरपीएफ व सीटीआई स्टाफ को सूचना दी गई। अमन द्वारा बताए उसकी मां के मोबाइल नंबर पर फोन कर मामले की जानकारी दी गई। वह उस समय मुलाना तक पहुंच गई थी। सूचना मिलते ही वह वापस आई और इस बीच अमन के पिता को भी सूचित किया गया। कैंट स्टेशन पर माता-पिता के पहुंचने पर बच्चे को उनके सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें