फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ भड़का अध्यापक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
डीईईओ के खिलाफ भड़का अध्यापक संघ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ द्वारा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अंबाला के गैर जिम्मेदाराना रवैये और अनुभाग अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल शुरू की गई। सर्व कर्मचारी संघ अंबाला के प्रधान रामगोपाल और सर्कल सचिव महेश गोयल ने जिला प्रधान बृजमोहन, जिला उपप्रधान माला सिंह, जिला सहसचिव याद राम, जिला वित्त सचिव सतनाम सिंह और जिला सचिव अशोक कुमार सैनी भूख हड़ताल पर बैठे। जिला प्रधान बृजमोहन ने बताया कि उपरोक्त अधिकारियों के निकम्मेपन के चलते जिले के अध्यापक त्रस्त हैं। जिला प्रधान ने बताया कि एलटीसी, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, एसीपी, नीलम रानी स्टैंपिंगअप मामले लंबित पड़े हुए हैं। अधिकारी ने बातचीत के लिए बुलाया। अध्यापकों के जुलाई तक के लंबित पड़े मामलों का निपटान कर दिया गया, जबकि शेष मामले वरीयताक्रम से जल्द निपटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद भूख हड़ताल को एक सप्ताह तक स्थगित कर दिया गया। सप्ताह बाद समीक्षा कर आगामी घोषणा कर दी जाएगी। इस दौरान मुकेश घारू, नीरज कुमार, कुलदीप चौहान, रामचंद्र सैनी, जगदीश सैनी, सौरभ, राकेश सैनी, जसमत सैनी, जगतार सिंह, सुखबीर सिंह, गुरचरण सिंह, जसवंत कुमार, ओम प्रकाश, विकास शर्मा, रामनिवास सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें