गुरुद्वारे में वायरिंग कर रहे मैकेनिक की करंट लगने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। कालपी गुरुद्वारा में वायरिंग कर रहा मैकेनिक करंट लगने से झुलस गया। उसे अंबाला सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कालपी गुरुद्वारे में वायरिंग का काम किया जा रहा था। काम करते समय मैकेनिक मलखान निवासी कालपी को करंट ने अपनी चपेट में लिया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल अंबाला ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।