फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर निहंग को लूटा, अस्पताल में दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर निहंग को लूटा, अस्पताल में दाखिल
विज्ञापन

अंबाला कैंट। बस स्टैंड अंबाला कैँट के पास एक निहंग को किसी ने नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया। गंभीर हालत में उसे कैंट के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। किसी ने अस्पताल से सोशल मीडिया पर निहंग के अस्पता ल में भर्ती होने की सूचना वायरल की, जिसके बाद श्री गुरु हरगोबिंद सिंह साहिब सेवा सोसायटी के सतवंत सिंह व अन्य ने निहंग की देखभाल की। उन्होंने बताया कि कैंट सिविल अस्पताल में बेहोश पड़े निहंग जोगिंदर सिंह के परिवार वालों से मोबाइल पर संपर्क गया। सोसायटी के सेवादार जसविंदर सिंह बंटी और अमनदीप सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे और डाक्टरों से निहंग सिंघ की सेहत के बारे में बातचीत की। बंटी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सिंघ जोगिंदर सिंह की हालत उस वक्त काफी खराब थी और वो बेहोश भी थे। उनको प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस में डालकर उनके गांव कुल्लू मंडी में पहुंचाया गया। बताया जाता है कि जोगिंदर सिंह अपने लापता भतीजे की तलाश में भटक रहा है और वह अंबाला कैंट इसी की तलाश में पहुंचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें