अंबाला सिटी। कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शनिवार को सिटी के श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री बांके बिहारी सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले श्याम संकीर्तन से पूर्व वीरवार को भूमि पूजन व झंडा रस्म अदा की गई। हवन के पश्चात समिति के संरक्षक महेश अग्रवाल, संस्थापक सूरज मोहन एवं प्रधान वीरेंद्र गोयल ने संकीर्तन की तैयारियों की समीक्षा की और सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी। समिति के संरक्षक सुदेश जैन मीठा ने बताया कि वीरवार को मंदिर परिसर में मेहंदी की रसम अदा की जाएगी। शुक्रवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली जाएगी व शनिवार को श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर में श्री खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के वरूण अग्रवाल, सागर मिढा, संदीप अरोड़ा, अरुण गुप्ता, सुमित सेठ, जेके ठुकराल, सुरेंद्र अरोड़ा, पवन शर्मा, दीपक अग्रवाल, दीपक जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।