फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- 16 ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से विकास एवं पंचायत विभाग में सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी के पद की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा रविवार होगी। अंबाला में इसके लिए विभिन्न परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एडीसी आरके सिंह ने परीक्षा आयोजित करने को लेकर पंचायत भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने बताया कि परीक्षाएं रविवार को दो चरणों में होगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे दोपहर तक तथा दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों और कॉलेजों को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किए हैं। परीक्षा के लिए जिले में कुल 69 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 18882 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों में 52 केंद्र अंबाला शहर व छावनी क्षेत्र में तथा 17 परीक्षा केंद्र बराड़ा उपमंडल में स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें