फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- डीजी हेल्थ ने अमरजेंसी ब्लॉक की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल कैंट इमरजेंसी ब्लाक का ट्रायल कल
विज्ञापन


अंबाला कैंट। सिविल अस्पताल के नए इमरजेंसी ब्लॉक की ओपनिंग से पहले विभाग के आला अधिकारियों द्वारा 20 जून को बिल्डिंग का ट्रायल लिया जाएगा, ताकि 22 जून को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा इमरजेंसी ब्लॉक का शुभारंभ किया जा सके। इसके लिए बकायदा रविवार को डीजी हेल्थ सिविल अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों की मीटिंग ली, जबकि बिल्डिंग में निरीक्षण का व्यवस्था का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने विगत दिनों सिविल अस्पताल कैंट का दौरा कर अस्पताल की इमरजेंसी ब्लाक का निर्माण तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत मंत्री विज ने इस ब्लाक का शुभारंभ 22 जून को करने को कहा था। इसी को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार इस ब्लाक का काम पूरा करने के लिए काम किया जा रहा है। उधर, रविवार को डीजी हेल्थ सतीश अग्रवाल ने सिविल अस्पताल कैंट का निरीक्षण किया और इमरजेंसी ब्लाक की व्यवस्थाएं देखीं। इस निरीक्षण के दौरान उन्हें निर्माण कार्य में कमियां मिली, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के डीजी हेल्थ ने इमरजेंसी ब्लॉक के अलावा निर्माणाधीन आईपीडी ब्लॉक व विभिन्न ब्लॉक का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीजी हेल्थ डॉ. सतीश अग्रवाल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह निर्धारित समय से पहले अपना काम पूरा कर लें। इस दौरान डीजी हेल्थ ने इमरजेंसी की रिसेप्शन, स्टोर, वार्ड, डाक्टरों के रूम से लेकर समस्त बिल्डिंग को पूरी बारीकी से देखा और वहां के अधूरे कार्य को लेकर विभाग के अधिकारियों से चर्चा भी की। निरीक्षण में इमरजेंसी ब्लॉक की एक लिफ्ट को भी निर्धारित समय के अंदर-अंदर चालू करने के निर्देश दिए। उधर, अधिकारियों से मीटिंग के दौरान बिल्डिंग में एसी फिटिंग व फायर सिलेंडरों पर भी संबंधित अधिकारी से पूरा विवरण मांगा। इस दौरान सीएमओ डा. विनोद गुप्ता, एसएमओ डा. सतीश, पीडब्लूडी एक्सईएन बीएंडआर डीडी कंबोज व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें