अंबाला। क्षेत्र की नदियों से अवैध खनन करने के आरोप में पुलिस ने खनन अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है। खनन विभाग के अधिकारी गुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र की कुछ नदियों में अवैध खनन हो रहा है। इसी सूचना के आधार पर वे पुलिस सहित बताए गए स्थान पर पहुंचे। गांव हमीदपुर के पास एक स्क्रीनिंग प्लांट की ओर से जेसीबी के जरिये जमीन से खनन कर रहा था। इस जगह पर काफी गहरे गड्ढे भी पाए गए, जबकि वहीं खड़े एक ट्रैक्टर-ट्राली व डंफर में माल भरा जा रहा था। पुलिस व अधिकारी को आता देख यह सभी लोग फरार हो गए, जबकि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली व डंफर को अपने कब्जे में लिया। इसी तरह संगरानी में भी अवैध खनन का मामला पाया गया। थाना प्रभारी कमलजीत के अनुसार खनन विभाग के अधिकारी गुरजीत ने दी। शिकायत पर चार लोगों सहित अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।