अंबाला। कोरोना के मंगलवार को 14 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह रही कि 43 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.26 फीसदी है। अब सक्रिय मामले 197 रह गए हैं। जिले में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 837219 सैंपल लिए गए हैं। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 95 हजार 191 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि 10 लाख 65 हजार 070 लोगों को पहली तो 10 लाख 42 हजार 342 को कोरोना से बचाव की दोनों डोज दी जा चुकी हैं।