अंबाला सिटी। कोरोना का बुधवार को एक और संक्रमित मरीज मिला है। इसके बाद जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 14 हो गई है। जिले में अब तक 29 हजार 615 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके है। जिला सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि अंबाला में कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे कोरोना से रिकवरी केसों में सुधार में बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ जिला में अभी तक 12 लाख 66 हजार 75 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके की डोज लगाई जा चुकी है। इसके तहत पहली डोज 8 लाख 32 हजार 510 लोगों को तो दोनों डोज 4 लाख 33 हजार 565 लोगों को लगाई गई है।