फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीईओ कार्यालय में खाली पड़ा पद, शिक्षकों के कार्य हो रहे प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
डीईओ कार्यालय में सेक्शन ऑफिसर का पद खाली, शिक्षक परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। दिसंबर माह से जिले के डीइईओ कार्यालय में काफी समय से सेक्शन ऑफिसर का पद खाली पड़ा है, जिस कारण अध्यापकों के कई कार्य अटके पड़े हैं। इस संबंध में मॉडल टाउन निवासी बृज किशोर मरवाह ने शिक्षा विभाग के निदेशक, एफडी सेक्शन मिनी सेक्रेटीएट चंडीगढ़, ट्रेजरी एवं अकाउंट विभाग हरियाणा, डीसी अंबाला और डीइइओ अंबाला को एक शिकायत पत्र दिया है। उनका कहना है कि इस कार्यालय में सेक्शन ऑफिसर न होने से जेबीटी टीचरों के कई मामले अटके पड़े हैं। ऐसे में इस विषय में संज्ञान लेते हुए इस ऑफिस में सेक्शन ऑफिसर की नियुक्ति परमानेंट करवाई जाए। इसके अलावा डीइओ ऑफिस में भी जो सेक्शन ऑफिसर है, उसकी ड्यूटी इन दिनों चुनाव कार्य में लगाई गई है। इस कारण शिक्षा विभाग के कर्मचारियों व अध्यापकों के काम पेंडिंग पड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें