बराड़ा। लाला लाजपतराय वरिष्ठ नागरिक सभा द्वारा शहीदी दिवस मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता उप प्रधान रामचंद्र गुप्ता ने की। शहीद भक्त सिंह, सुखदेव सिंह व राजगुरू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उप प्रधान रामचंद्र ने कहा कि शहीदों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। आज उनकी शहादत के कारण ही हम आजाद देश में हैं। इस मौके पर नरेश गर्ग, गोपी चंद छाबड़ा, विजय गोयल, श्याम लाल, राम लाल व सुखविन्द्र सिंह सहित काफी संख्या में सभा के सदस्य मौजूद रहे।