फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला हमारी संस्कृति का प्रतीक : कटारिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेला हमारी संस्कृति का प्रतीक : कटारिया
विज्ञापन

अंबाला कैंट। सांसद रत्न लाल कटारिया ने कहा कि हमारी संस्कृति में मेले का बहुत महत्व है। मेले जहां आपसी मिलन के केंद्र बिंदु होते हैं, वहीं एक-दूसरे की सभ्यता और संस्कृति को भी समझने का मौका मिलता है। वे हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सौजन्य से गांधी मैदान अंबाला छावनी में आयोजित राज्य स्तरीय सरस मेले में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और स्टालों का अवलोकन किया। सांसद ने कहा कि सरकार ने अध्यात्मिक और पौराणिक व्यवस्था को रचनात्मक और सृजनात्मक रंग देने के लिए अनेक कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिसमें सरस मेले जैसी व्यवस्था भी महत्वपूर्ण है। अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने जिला प्रशासन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मंच का संचालन संजीव ने किया। इस मौके पर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें