हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला।
थाना नग्गल में दर्ज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी कमल निवासी न्यू राज विहार थाना हापुड़, जिला हापुड़ (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शिकायतकर्ता गुरजंट सिंह निवासी गांव नग्गल ने 16 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव नग्गल में स्थित नाले के पास लगभग एक 28 वर्षीय युवक का शव मिला है। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।