फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात में लिप्त दूसरे आरोपी की भी हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रम हत्याकांड में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
गांव मटेहड़ी शेखा में विक्रम की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात में लिप्त दूसरे आरोपी सतनाम को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपी नौकर नरेंद्र को पुलिस ने उसकी रिमांड अवधि खत्म होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि बीते शनिवार को मटेहड़ी का विक्रम (30) खून से लथपथ हालत में मिला था और जब तक उसे इलाज मिलता उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में दो में से एक आरोपी नौकर नरेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में दूसरे आरोपी सतनाम को भी गिरफ्तार किया। नग्गल थाना एसएचओ राजीव कुमार का कहना है कि इस वारदात में पुलिस हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है। वारदात में आरोपी सतनाम के नौकर नरेंद्र उर्फ मोदी को कोर्ट में पेश करने के बाद अंबाला सेंटर जेल भेज दिया गया है और दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सतनाम को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें