फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- अदालत ने आरोपियों का तीन दिन का रिमांड मंजूर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
डकैती की योजना बनाते तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला।
जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करे हुए डकैती की योजना बनाते तीन आरोपियों को गांव शाहपुर पार्क के नजदीक से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी रवि उर्फ रोबिन, मोहित निवासी नन्हेड़ा और श्रवण निवासी नई आबादी रंगिया मंडी को गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनका तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है। सीआईए-2 को सूचना मिली थी कि शाहपुर पार्क के नजदीक कुछ व्यक्ति हथियारों सहित बैठे हैं, जो किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सीआईए-2 ने कार्रवाई करते हुए गांव शाहपुर पार्क अंबाला छावनी के नजदीक छापामारी की, तो इन तीनों को काबू कर लिया। इन तीनों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टे और लोहे की रॉड बरामद की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें