फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-आब्जर्वेशन होम से बाल बंदियों के फरार होने का मामला -

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल सुधार गृह से भागे बंदियों में दो और काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
बाल सुधार गृह से गत दिवस भागे नौ बाल बंदियों में से पुलिस ने मंगलवार को दो बाल बंदियों को पानीपत से काबू किया। अभी भी छह बंदी पुलिस पकड़ से दूर हैं, जबकि पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। ज्ञात रहे कि शनिवार रात सिटी स्थित बाल सुधार गृह से नौ बाल बंदी भाग गए थे। मामले में पुलिस ने सोमवार को एक बंदी को अंबाला कैंट बस स्टैंड से काबू किया था। वहीं मंगलवार को पुलिस ने दो अन्य को पानीपत से काबू किया। सीआईए वन ने सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की और पानीपत रिफाइनरी के पास से काबू किया गया। काबू बंदी में से एक यूपी का रहने वाला है, जिस पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। जबकि दूसरा पानीपत का रहने वाला है, जिस पर जीआरपी अंबाला कैंट थाने में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें