अंबाला सिटी। विधायक असीम गोयल ने कहा कि भावी पीढ़ियों को यदि स्वच्छ वातावरण देना है, तो इसके लिए पौधरोपण करना होगा। वे महिला आईटीआई सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण कर रहे थे। इस दौरान प्रिंसिपल भूपेंद्र पाल सिंह, आईटीआई ब्वायज के प्रिंसिपल भूपेंद्र सिंह सांगवान, आईटीआई स्टाफ व विद्यार्थियों ने 200 से अधिक पौधे लगाए। विधायक असीम गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधरोपण समय की सबसे बड़ी मांग है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने इस वर्ष प्रदेश की आबादी के बराबर 2.70 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं बल्कि अपने परिजनों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने महिला आईटीआई द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर संजीव गोयल, रमन गुलाटी, शिव ओम, सौरभ गुप्ता, नरेंद्र भलोटिया आदि मौजूद रहे।