अंबाला सिटी। घर के निर्माण के दौरान छत गिरने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुरुक्षेत्र के गांव रोती निवासी सागर चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक के पिता गुलाब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर की छत पर मिट्टी डालने का काम कर रहे थे। घर के पिछले कमरे को खाली कर कमरे से सामान निकाला हुआ था। इसी दौरान उसका बेटा कमरे में कुछ लेने के लिए चला गया। मिट्टी के दबाव के चलते कमरे की छत उसके बेटे पर आ गिरी। कड़ी मशक्कत के बाद पिता ने सागर को बाहर निकाला। छत के मलबे से किशोर के सिर में गंभीर चोटें आई। घायल अवस्था में वह लेकर इस्माइलाबाद के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से उसे अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने किशाेर को मृत घोषित कर दिया। मृतक सागर चंद की माता ने रति देवी इस सदमे के चलते अपने होश खो बैठी। जिसके चलते उसे सिटी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गुलाब सिंह के दो बेटे है। सागर उनमें छोटा था। सागर नौंवी कक्षा में पढ़ाई करता था।