फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इंग्लैंड भेजने के नाम पर 13 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। धीन में किसान को इंग्लैंड भेजने के नाम पर 13 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने जितेन्द्र, अजय, चिराग अल्लगाह, कुनाल और संदीप पर केस दर्ज कर लिया। गांव धीन निवासी राजेश ने बताया कि वह बारहवीं पास है और पिता के साथ खेती-बाड़ी करता है। खेतीबाड़ी ठीक नहीं चलने के कारण वह बाहर जाना चाह रहा था। इस बारे भाई जसबीर सिंह और घरवालों को बताया। इस बीच जितेन्द्र ने उसके भाई को बताया कि उसका लड़का चिराग अल्लगाह नाम का एक एजेंट है। जो भारत आया है और उसकी पत्नी स्थायी कनाडा निवासी है। जतिंद्र ने बताया कि इंग्लैंड के लिए खर्च 18 लाख रुपये आएगा और हेल्थ केयर में नौकरी लगवा देंगे। इस तरह उसने करीब 13 लाख 80 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें