फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिला स्तर पर 1271 विद्यार्थियों ने दी बुनियाद परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर बुनियाद कार्यक्रम के तहत लेवल टू की जिला स्तरीय परीक्षा का आयोजन गुरुवार को किया। परीक्षा में कुल 1331 विद्यार्थियों में से 1271 विद्यार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा में 95.34 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए। इस परीक्षा में शहर के पुलिस लाइन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में 330 में से 309 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 21 अनुपस्थित रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकरा मार्केट अंबाला छावनी में 214 में से 210 विद्यार्थियों उपस्थित रहे और चार अनुपस्थित रहे। इसी तरह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बराड़ा में 432 में से 416 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 16 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नारायणगढ़ में 355 में से 336 विद्यार्थी उपस्थित व 19 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने बताया कि यह परीक्षा दोपहर 12.30 से दोपहर 2.30 बजे तक करवाई गई। इस परीक्षा का परिणाम मार्च माह के मध्य तक आएगा। मार्च माह में ही ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भी विद्यार्थियों का एक टेस्ट लिया जाएगा। इस टेस्ट में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी बुनियाद कार्यक्रम के तहत बुनियाद केंद्रों पर पढ़ाई करेंगे। इन विद्यार्थियों का चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा। इन बुनियाद केंद्रों में विद्यार्थी कक्षा 9वीं और 10वीं की पढ़ाई के साथ जेईई और नीट प्रवेश परीक्षा का निशुल्क प्रशिक्षण लेने के लिए केंद्रों पर तैयारी करेंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को जेईई और नीट की तैयारी के लिए मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण
ओरिएंटेशन कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तर पर बनाए गए बुनियाद केंद्रों में दाखिला दिया जाएगा। अंबाला में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन, शहजादपुर, बराड़ा, नारायणगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकरा मार्केट में बुनियाद केंद्र बनाए गए हैं। दो वर्ष के लिए नौवीं और 10वीं कक्षा में सुपर-100 परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही नौंवी व दसवीं कक्षा की पढ़ाई भी करवाई जाएगी। दो वर्ष बाद यह विद्यार्थी सुपर-100 की परीक्षा देंगे। अगर विद्यार्थी सुपर-100 की परीक्षा उत्तीर्ण करता है तो उसे 11वीं और 12वीं में जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षा विभाग के नेतृत्व में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थी जेईई की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर आईआईटी संस्थान में दाखिला ले पाएंगे। शिक्षा विभाग नौंवी कक्षा से ही विद्यार्थियों की इस कार्यक्रम के लिए नींव मजबूत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें