अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला। थाना बलदेव नगर में दर्ज में दहेज उत्पीड़न और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सचिन व आरोपी महिला वासीयान पट्टी बधाला घाटी गांव उन्ना जिला शामली (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता महिला निवासी मथुरा नगरी अंबाला शहर ने 29 जनवरी को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी सचिन, राजकुमार व दो आरोपी महिलाएं वासीयान पट्टी बधाला घाटी गांव उन्ना जिला शामली (उत्तरप्रदेश) ने सगाई के बाद अधिक दहेज की मांग पूरा न करने के बारे जातिसूचक अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर उसकी पुत्री से सगाई तोड़ दी है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी थी।