डेढ़ एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी में तोड़े निर्माण
फोटो नंबर :: 50
डीटीपी विभाग की टीम ने रामगढ़ माजरा में की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। वीरवार को जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने गांव रामगढ़ माजरा में काटी गई अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण को तोड़ा। विभाग का कहना है कि यह कॉलोनी गुरचरण सिंह व कर्मजीत सिंह द्वारा अवैध रूप से काटी गई थी। जिला नगर योजनाकार देसराज ने बताया कि इस मामले में नोटिस भी दिया गया था, जिस पर कोई जवाब नहीं दिया गया। इसी को लेकर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा, जबकि बिना विरोध के यह कार्रवाई पूरी की गई। इस दौरान टीम ने पांच मकानों की नीवों, पंद्रह दुकानों की नीवों को तोड़ा, जबकि सड़कों को भी तोड़ा गया।