फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वें दिन भी धरने पर डटे रहे स्वास्थ्य कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
11वें दिन भी धरने पर डटे रहे स्वास्थ्य कर्मचारी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। वीरवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष जिला प्रधान कांता रानी ने धरने की अध्यक्षता की जबकि संचालन राजेश कुमार एमपीएचएस (मेल) ने किया। धरने को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी की सदस्य पाल कौर ने कहा है कि यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार इस कैटेगरी को टेक्निकल घोषित और पे बैंड 4200 नहीं करती है। प्रमोद बाला ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों को मानकर नोटिफिकेशन जारी कर देना चाहिए। राज्य कमेटी के आह्वान पर 27 अगस्त से सभी कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं को बंद करके सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। धरने को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राम गोपाल, धर्मबीर सिंह, गीता रानी, निशा शर्मा, गुरमीत कौर, सोनिया रानी, सतबीर सिंह, प्रीति रानी, बिंदर कौर आदि नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें