दुकान के ताले तोड़ 19 मोबाइल और 12 हजार की नकदी उड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा।
क्षेत्र की राजौली रोड स्थित एक दुकान के ताले तोड़कर चोर मोबाइल और नकदी चुरा ले गए। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। दुकानदार गुरबक्श ने बताया कि राजौली रोड पर उसकी दुकान है। शुक्रवार सुबह दुकान पर आया तो दुकान के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो दुकान से अज्ञात चोरों ने 19 मोबाइल जिनकी कीमत करीब 35 हजार है, गायब मिले। इसी तरह चोरों ने दुकान से करीब 12 हजार रुपये की नकदी भी उड़ा ली। सूचना मिलते ही बराड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।