फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने किया पौधरोपण, देखभाल का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। गांव झाडूमाजरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण दिवस मनाया गया। इसमें स्कूल के अध्यापक, ग्रामवासियों और बच्चों ने भाग लिया। स्कूल के मुखिया प्रदीप कुमार, ग्राम सरपंच गुरनाम सिंह ने कहा है कि वृक्ष प्रकृति का नायाब तोहफा हैं। हमें प्रकृति को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस दौरान सभी ने पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सलिंद्र, कुमार, गौरव डुलियाणा, शुभम थंबड़, प्रधान कुसुम लता, पवन कुमार, अरविंद कुमार, सुरेंद्र कुमार, भवनीश, दुष्यंत कुमार, कविता रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें