फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में गिरी मकान की छत, जानी नुकसान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। क्षेत्र में जारी जोरदार बारिश के चलते शहर के मुख्य बाजार में स्थित एक मकान की छत गिर गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि इस छत के भरभरा के गिरने से घर वालों में दहशत फैल गई। जानकारी मुताबिक शहर के मुख्य बाजार में स्थित शिव कुमार के मकान की छत बुधवार की सुबह अचानक गिर गई। शिव कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह वह घर के सामने स्थित अपनी दुकान से खाना खाने के लिए घर गया था। अभी वह खाना लेकर अपने ड्राइंग रूम के अंदर जा ही रहा था कि अचानक ड्राइंग रूम का लेंटर गिर पड़ा, जिससे वह बाल-बाल बच गया। शिव कुमार ने बताया कि पिछले दिनों हुई भारी वर्षा के चलते उसके मकान का लेंटर टपकने लग पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें