फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय कुकर फटने से झुलसी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। तोपखाना निवासी ऊषा शनिवार सुबह खाना बनाते समय अचानक कुकर फटने से झुलस गई। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में महिला को प्राथमिक उपचार के लिए कैंट सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत में काफी सुधार है। घायल ऊषा ने बताया कि वह शनिवार सुबह गैस पर कुकर के अंदर खाना बना रही थी और उसका बेटा भी पास में बैठा हुआ था। तभी अचानक से कुकर से गैस निकलने लगी और देखते ही देखते जोरदार धमाके के साथ कुकर फट गया। शोर सुनते ही मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने महिला को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें