अंबाला कैंट। केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में केंद्रीय विद्यालय संगठन चंडीगढ़ संभाग की ओर से खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य प्रियंका त्यागी ने चंडीगढ़ संभाग के केंद्रीय विद्यालयों से आए हुए स्केटिंग, योग एवं ताइक्वांडो के प्रतिभागी खिलाड़ियों व उनके शिक्षकों को का स्वागत किया व प्रतिभागियों को खेल में पूर्ण योग्यता दिखाकर खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को प्रत्येक प्रतियोगिता में सभी नियमों का पालन करते हुए खेल को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलवाई गई। यह प्रतियोगिता 25 जुलाई से शुरू होकर 27 जुलाई तक चलेंगी। इस प्रतियोगिता में 43 केंद्रीय विद्यालयों के कुल 312 खिलाड़ी भाग ले रहे है जिसमे स्केटिंग के 23, योग के 185 एवं ताइक्वांडो के 104 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनमें स्केटिंग की प्रतियोगिता डीएवी स्कूल पुलिस लाइन अंबाला शहर में, योग की प्रतियोगिताए केंद्रीय विद्यालय नंबर दो व ताइक्वांडो, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स टैगोर गार्डन, अंबाला कैंट में आयोजित करवाई जा रही है। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ व अन्य ने पूर्ण सहयोग दिया।