फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर के बाहर मांगो को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। भारतीय डाक कर्मचारी संघ ने डाकघर अंबाला में एलाउंस कमेटी की सिफारिशों के विरूद्ध गोपाल कृष्ण धीमान की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के आह्वान पर हुआ। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगे रखते हुए कहा कि सरकार ने सातवां वेतन आयोग लागू कर दिया था, परंतु भत्ते जुलाई 2017 से लागू किए जा रहे है व भक्तों के बकाया का भुगतान नहीं किया जा रहा। इस कारण हर कर्मचारी को हजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसके अलावा विकलांग, परिवार नियोजन भत्ता व बचत बैंक भत्ता आदि को समाप्त किया जा रहा है। जबकि सरकार द्वारा पोस्टमैन को अपने साथी के छुट्टी पर जाने पर उसके स्थान पर काम करने के नाम कर बहुत कम पैसों की अदायगी की जा रही है, जोकि सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि भारतीय डाक कर्मचारी संघ मांग करती है कि ग्रामीण डाक सेवक की कमेटी की रिपोर्ट बिना काट-छाट किए सितंबर माह से लागू की जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी मांगो को पूरा नहीं किया तो देशभर के कर्मचारी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर विनोद करवासरा, सुरेश मेहता, यशपाल, शिमला देवी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें