फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बताए मच्छरों से बचने के सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को ड्राई डे मनाया गया। इसके अंतर्गत छात्रों को वर्षा ऋतु में मच्छरों व मक्खियों सेे होने वाली बीमारियों के विषय में बताया गया। मोनिका मेहता ने बच्चों को बताया कि इस ऋतु में मक्खियों व मच्छरों के काटने से डेंगू, चिकिनगुनिया, मलेरिया, स्लीपिंग, सिकनेस जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। इससे बचने के लिए कुछ सुरक्षात्मक तरीकों को अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि घरों के आसपास गंदा पानी न एकत्र होने दिया जाए। यही मच्छरों के पनपने का मुख्य स्रोत है। इसके साथ ही घर में मच्छरों को मारने के स्प्रे करते रहना चाहिए। मौके पर प्रधानाचार्य ज्योत्सना सचदेवा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इन उपायों के द्वारा जनलेवा बीमारियों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें