फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। खड़ बराड़ा के सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने को लेकर एसडीएम बराड़ा को वेतन दिए जाने को लेकर ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि कई माह से उनको वेतन नहीं मिल रहा है, जिस कारण वह आर्थिक तौर पर परेशान हैं। सफाई कर्मचारी प्रधान शेर सिंह, सचिव सतीश कुमार, इस्म कुमार, जोनी जंगा राम व दीपक ने बताया कि पहले बैंकों में वेतन मिल जाता था, लेकिन अब गांव के सरपंच उनको वेतन देते हैं। कई माह से उनका वेतन रुका हुआ है। कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिल पाने के कारण घर का खर्च नहीं चल पा रहा है। यह खंड बराड़ा में ही हो रहा है, जबकि बाकी खंडों में सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल जाता है। एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार ने पंचायत अधिकारी व अकाउंटेंट को बुला कर कर्मचारियों के वेतन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वेतन खाते में दे दिया जाता है। लेकिन सरपंचों ने वेतन नहीं दिया। एसडीएम बराड़ा ने कहा कि वह सरपंचों का नाम लिख कर दें, जिसे डीसी के संज्ञान में लाया जाएगा। उसके बाद उन सरपंचों के खिलाफ कार्रवाई होगी जो समय पर वेतन नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें