अंबाला कैंट। महेश नगर थाना में दर्ज सूअर चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी विक्टर उर्फ चूहा को काबू किया है। आरोपी को पुलिस ने करधान रोड हरिनगर कैंट से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में शिकायतकर्ता पीड़ित महिला निवासी सूअर मंडी अंबाला छावनी ने बीती नौ जून को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी पवन ने शालीमार बाग महेशनगर अंबाला छावनी से उसके सूअर चोरी कर लिए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 10 हजार रुपये है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन को शालीमार बाग महेशनगर से गिरफ्तार किया था। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है।