फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- आबकारी एवं कराधान अधिकारी एसोसिएशन ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान अधिकारी एसोसिएशन ने दिया धरना
विज्ञापन

अंबाला कैंट।
हरियाणा आबकारी और कराधान विभाग अधिकारी एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को अंबाला कैंट में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि गुड्स एवं सर्विस टैक्स एकट के अनुसार विभाग में पदों का नवीनीकरण और निर्धारण नहीं किया गया है। इसी को लेकर यह धरना दिया जा रहा है। इसके समर्थन में विभाग के सभी अधिकारी धरने में शामिल हुए। एसोसिएशन के सदस्य अश्वनी सोनी तथा केएस बराड़ ने बताया कि देश में जीएसटी एक्ट समान रूप से लागू हो गई है। लेकिन हरियाणा प्रदेश में पदों का नवीनीकरण और निर्धारण जीएसटी एक्ट के अनुसार नहीं किया गया है, लेकिन कई राज्यों में यह व्यवस्था लागू हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले एक वर्ष से अधिकारी एसोसिएशन हरियाणा सरकार को अपनी मांगों के बारे में कई बार लिखित रूप में अवगत करा चुकी है। बावजूद इसके सरकार द्वारा इन मांगों के प्रति कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। इसके परिणामस्वरूप विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारियों में सरकार की टाल-मटोल नीति को लेकर रोष है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान हरियाणा आबकारी व कराधान मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पंकज भटनागर सहित कईं अन्य मौजूद रहे। उधर, अंबाला सिटी में भी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। ईटीओ उर्मिला सिकरवाल ने कहा कि जैसे पूरे देश में जीएसटी एक्ट समान रूप से लागू की गई है वैसे ही हरियाणा में पदों का नवीनीकरण व निर्धारण जीएसटी एक्ट के अनुसार होना चाहिए जिसे अभी तक नहीं किया गया है। जबकि देश के दूसरे कई राज्यों में यह व्यवस्था लागू हो चुकी है। हड़ताली कर्मियों ने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से अधिकारी एसोसिएशन हरियाणा सरकार को अपनी मांगों के बारे में कई बार लिखित रूप में अवगत करा चुकी है लेकिन बावजूद इसके सरकार द्वारा इन मांगों के प्रति कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें