फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 विद्यार्थियों ने आईटीआई में दिया मैकेनिक डीजल ट्रेड का पेपर

विज्ञापन
आईटीआई में परीक्षा देते हुए विद्यार्थी - फोटो : Ambala
विज्ञापन
आईटीआई में चल रही वार्षिक परीक्षाओं की कड़ी में मंगलवार को छठे दौर की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन मैकेनिक डीजल ट्रेड की परीक्षा हुई। जिले में करीब 120 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया। पांच विद्यार्थी ऐसे भी रहे जोकि लॉगिन आईडी ओपन नहीं होने के कारण परीक्षा से मैकेनिक डीजल की परीक्षा वंचित रह गए। इन विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र अंबाला शहर राजकीय आईटीआई बनाया गया था। परीक्षा नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को निराश लौटना पड़ा। अब विभाग इनके लिए अलग से व्यवस्था करवाएगा। वहीं दूसरी और अंबाला शहर राजकीय आईटीआई में सुबह 10 बजे से एक बजे तक पहले सत्र में 40 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसके बाद दूसरा सत्र जोकि दो बजे से 5 बजे तक चला उसमें दो प्राइवेट आईटीआई के करीब 40 विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रीशियन की परीक्षा दी। प्रिंसिपल भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि 3 फरवरी को आईटीआई अंबाला शहर में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी किन्हीं कारणों से मंगलवार को वंचित रह गए हैं उन्हें विभाग की ओर से दोबारा से अवसर उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें