श्री शिव मंदिर सभा मति दास नगर महेश नगर छावनी द्वारा रविवार मंदिर के प्रधान प्रवेश कुमार सोबती के नेतृत्व में टीकाकरण शिविर लगाया गया। छावनी नागरिक अस्पताल से कोविड-19 के नोडल ऑफिसर डॉ. विशाल गुप्ता व डॉ. योगिता शर्मा की अनुभवी टीम के सौजन्य से 12 से 14 वर्ष की उम्र के बच्चों को टीका लगा। इसके अलावा 15 से 18 वर्ष के बच्चों और 18 वर्ष से ऊपर की आयु के व्यक्तियों को कोविशील्ड एवं कोवॉक्सीन की पहली एवं दूसरी डोज लगाई दी गई। 60 वर्ष की उम्र वालों को बूस्टर डोज लगाई गई। शिविर में मनदीप, डिंपी और रूबी ने लगभग 120 लोगों को टीका लगाया। इस मौके पर सुशील जोशी, सतपाल शर्मा, सुमीर गुप्ता, रविंद्र चड्डा, सत्य प्रकाश भट्ट, अरविंद भट्ट, अखिलेश बत्रा, गगनदीप जैन, राजीव कुमार, स्नोहित कालरा, अंशुल पीटर, रजनीश खुल्लर, सुनील शर्मा, अमरजीत पूरी आदि शामिल रहे।